Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत ने 91 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को किया सम्मानित

सरायकेला पुलिस केंद्र परिसर पर भय मुक्त और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत ने करीब 91 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस आशीष अग्रवाल, दोनों एसडीपीओ डीएसपी हेडक्वार्टर प्रशिक्षु डीएसपी सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत मैं बताया कि 2024 के विधानसभा चुनाव की सरायकेला खरसावां जिले में स्वतंत्र निष्पक्ष भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया है।

सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस कर्मियों के मनी बल बढ़ता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे हैं सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सराहन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *