जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा मनोहरपुर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
चाईबासा -पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती सुनीला खलखो के द्वारा मनोहरपुर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न खाद्य सुरक्षा योजना तहत राशन वितरण, चना दाल वितरण सहित अन्य से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन का जायजा लिया गया। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड अंतर्गत गंगदा पंचायत के जन वितरण तहत ई-पोश मशीन को ऑफलाइन करने के प्रस्ताव का सत्यापन भी किया गया।

इस क्रम में आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रखंड के चिड़िया पंचायत तहत बिनुआ गांव में बासित तीन बिरहोर परिवारों से मिलकर उन्हें राशन, चना दाल, धोती साड़ी प्रदान करते हुए तिलकुट भी भेंट किया गया।इस दौरान मनोहरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड उप प्रमुख, प्रमुख व अन्य उपस्थित रहे।
