Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आय का दशांश दान में देने से आय शुद्ध होती है – वेदानंद शास्त्री

सरायकेला: मारवाड़ी युवा मंच अखिल भारत मारवाड़ी महिला समिति अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का चौथे दिन आचार्य वेदानंद शास्त्री जी महाराज ने अयोध्या का वर्णन करते हुए कहा कि राजा दशरथ चाहते हैं कि श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाए और अपने गुरु वशिष्ठ से राज्याभिषेक के लिए कहते हैं। इससे देवता व्याकुल हो उठते हैं और माता सरस्वती से प्रार्थना करते हैं कि मंथरा की बुद्धि को भ्रमित कर दे, क्योंकि अगर श्री राम राज्य के कार्यों में उलझ गए तो राक्षसों का वध कौन करेगा।

इसके बाद और कैकेयी-मंथरा का संवाद होता है। मंथरा कैकेयी को राजा द्वारा दिए गए वचनों को याद दिलाती है और कैकेयी राजा दशरथ को जाकर इन्हीं वचनों को याद दिलाती है। वह राम को वनवास और भरत को राज्य सौंपने की जिद करती है। इसके बाद राजा दशरथ दबाव में आकर मान जाते हैं और श्रीराम को न चाहते हुए भी वनवास जाने का आदेश दे देते हैं।

राम कथा के चौथे दिन आचार्य वेदानंद शास्त्री जी ने बताया कौन सी तीन चीजें कभी नहीं बिगाड़नी चाहिए
कथा मर्मज्ञ शास्त्री जी ने कहा कि तीन वस्तुयें वाणी, पानी (जल), कर्माणी (आय) को कभी मत बिगाड़ना। आय का दशांश दान में देने से आय शुद्ध होती है। व्यासपीठ का उद्देश्य किसी को सुधारना नहीं बल्कि भक्त जैसा है, जिस रूप में है उसे उस रूप में स्वीकार करना है कथा को विस्तारित करते हुए कहा कि मानव मात्र को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यदि जल से भरे एक घड़े में हम एक-एक कर के पत्थर डालते जाते है तो धीरे-धीरे वह घड़ा कंकड़ से भर जाता है तथा जल से रिक्त हो जाता है।

वैसे ही यदि हम अपने शरीर रूपी घड़े में, अंधकार रूपी कंकड़ ज्यादा डालेंगे तो हमारा शरीर शीलगुण रूपी पानी से रिक्त हो जायेगा। शास्त्री जी ने बताया कि भगवत कथा की अर्थात मानस की केवल एक चैपाई भी पूरी तरह से टूट चुके जीण-शीर्ण हो चुके मनुष्य को पुनः उसके वास्तविक स्वरूप जैसा पवित्र कर देती है।
चौथे दिन कथा के मुख्य यजमान सीताराम सेक्सरिया, मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, युवा मंच के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्षा रेखा सेक्सरिया बिमल चौधरी सविता चौधरी इंद्रा अग्रवाल सरोज सेक्सरिया कमल चौधरी सुषमा चौधरी विमलेश चौबे अजीत मोदक सुरेश अग्रवाल कविता अग्रवाल एवं काफी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

आय का दशांश दान में देने से आय शुद्ध होती है – वेदानंद शास्त्री

मारवाड़ी युवा मंच अखिल भारत मारवाड़ी महिला समिति अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का चौथे दिन आचार्य वेदानंद शास्त्री जी महाराज ने अयोध्या का वर्णन करते हुए कहा कि राजा दशरथ चाहते हैं कि श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाए और अपने गुरु वशिष्ठ से राज्याभिषेक के लिए कहते हैं। इससे देवता व्याकुल हो उठते हैं और माता सरस्वती से प्रार्थना करते हैं कि मंथरा की बुद्धि को भ्रमित कर दे, क्योंकि अगर श्री राम राज्य के कार्यों में उलझ गए तो राक्षसों का वध कौन करेगा।

इसके बाद और कैकेयी-मंथरा का संवाद होता है। मंथरा कैकेयी को राजा द्वारा दिए गए वचनों को याद दिलाती है और कैकेयी राजा दशरथ को जाकर इन्हीं वचनों को याद दिलाती है। वह राम को वनवास और भरत को राज्य सौंपने की जिद करती है। इसके बाद राजा दशरथ दबाव में आकर मान जाते हैं और श्रीराम को न चाहते हुए भी वनवास जाने का आदेश दे देते हैं।

राम कथा के चौथे दिन आचार्य वेदानंद शास्त्री जी ने बताया कौन सी तीन चीजें कभी नहीं बिगाड़नी चाहिए
कथा मर्मज्ञ शास्त्री जी ने कहा कि तीन वस्तुयें वाणी, पानी (जल), कर्माणी (आय) को कभी मत बिगाड़ना। आय का दशांश दान में देने से आय शुद्ध होती है। व्यासपीठ का उद्देश्य किसी को सुधारना नहीं बल्कि भक्त जैसा है, जिस रूप में है उसे उस रूप में स्वीकार करना है कथा को विस्तारित करते हुए कहा कि मानव मात्र को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यदि जल से भरे एक घड़े में हम एक-एक कर के पत्थर डालते जाते है तो धीरे-धीरे वह घड़ा कंकड़ से भर जाता है तथा जल से रिक्त हो जाता है।

वैसे ही यदि हम अपने शरीर रूपी घड़े में, अंधकार रूपी कंकड़ ज्यादा डालेंगे तो हमारा शरीर शीलगुण रूपी पानी से रिक्त हो जायेगा। शास्त्री जी ने बताया कि भगवत कथा की अर्थात मानस की केवल एक चैपाई भी पूरी तरह से टूट चुके जीण-शीर्ण हो चुके मनुष्य को पुनः उसके वास्तविक स्वरूप जैसा पवित्र कर देती है।
चौथे दिन कथा के मुख्य यजमान सीताराम सेक्सरिया, मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, युवा मंच के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्षा रेखा सेक्सरिया बिमल चौधरी सविता चौधरी इंद्रा अग्रवाल सरोज सेक्सरिया कमल चौधरी सुषमा चौधरी विमलेश चौबे अजीत मोदक सुरेश अग्रवाल कविता अग्रवाल एवं काफी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *