Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

‘ विधिक सेवा आपके द्वार ‘ कार्यक्रम को लेकर डोर टू डोर चलाया गया अभियान

झालसा के दिशानिर्देशानुसार विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सरायकेला के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व आदरणीय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय के अनुसरण पर पी एल वी कुमुद रंजन महतो ने टांगरानी गांव के बेगनाटोला, पंचायत बाना, पोस्ट राजनगर के ग्रामीणों को विधिक सेवा आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर डोर टू डोर कार्यक्रम चलाया गया अभियान पर कहा कि मई माह में कार्यरत प्रथम सप्ताह आगामी 1-7 मई तक डोर टु डोर अभियान चलेगा जिसमें मुख्य रूप से नशामुक्त समाज का निर्माण करना डायन प्रथा दहेज प्रथा बाल विवाह पर रोकथाम के लिए उत्सुकतापूर्वक सभी समाज के ग्रामीण युवा वर्ग महिलाओ और शिक्षित लोगों को आगे आकर भाग लेने की अपील की गयी।

पी एल वी कुमुद रंजन महतो ने कहा कि हमारे विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय सरायकेला (डालसा) में आप अपने समस्या का समाधान पाने के लिखित आवेदन पत्र दें। आप के किसी समस्या का समाधान के लिए जैसे आपसी मतभेद,जमीनी, असहाय महिलाओ के लिए पारा लीगल वैलेटियर से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा स्पांसरशीप के मिलने वाले सहायतार्थ लाभ का भी चर्चा की गई।इस कार्यक्रम में उपस्थित रंजीत महतो, कृष्ण महतो, राधेश्याम महतो, रामकृष्ण महतो, सुखीराम महतो, युधिष्ठिर प्रधान, शंकर सरदार, मंगल सरदार के अलावा सभी ग्रामीण ने लाभांवित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *