Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लोयाबाद कोलियरी ऑफिस में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती रविवार को पूरे उत्साह और श्रद्धा पूर्वक के साथ मनाई गई इस अवसर पर शहर में कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम हुए वहीं बाबा साहेब के अनुयाई उनकी तस्वीर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किए कहीं-कहीं केक काटकर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई

वही लोयाबाद परियोजना के प्रगांण मे कोलियरी के कर्मचारी एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा लोयाबाद के युवा नेता रॉकी चौरसिया के आलावा कांग्रेस धनबाद जिला महासचिव सोनू यादव अनेक लोगो ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की वही रॉकी चौरसिया ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब विलक्षण प्रतिभा के धनी थेआज पूरा देश संविधान निर्माता बाबा साहेब के 133 में जयंती मना रहा है

उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद सामाजिक सुधार में भी अहम भूमिका निभाई इसके अलावा बाबा साहब ने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उनके जीवन को जानने पर पता चलता है कि भीमराव अंबेडकर अध्ययन सील और कर्मठ व्यक्ति थे उनके जीवन में अनेक प्रकार के सामाजिक बाधाए भी आए लेकिन फिर भी वह अपने कर्तव्य पथ पर से नहीं हटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *