Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में नाट्य मंचन

जमशेदपुर वर्कर्स महाविद्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ एक नाट्य मंचन का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन भूगोल और दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा किया गया |

नाट्य मंचन का निर्देशन महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी और भूगोल विभाग के प्राध्यापिका डॉ सुरभि सिन्हा ने किया | इस नाट्य मंचन में शराब, तंबाकू, गुटका इत्यादि नशीले पदार्थ के दुष्प्रभावों को हास्य और आलोचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य महोदय डॉक्टर एस. पी. महालिक के द्वारा किया गया | उन्होंने अपने वक्तव्य में युवाओं से आवाहन किया कि नशीले पदार्थों के उपयोग से बचें तथा दूसरों को भी उपयोग करने ना दे |

नाट्य मंचन से बहुत ही अच्छा संदेश गया कि ऐसे पदार्थ का उपयोग जानलेवा है तथा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कुरीतियों का कारण है | इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *