दुबई: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत, मृतकों में 4 भारतीय
दुबई. संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित एक रिहाइशी इमारत में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों में 4 भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं. इनकी पहचान केरल के मलप्पुरम स्थित वेंगारा के रहने वाले 38 वर्षीय रिजेश और उसकी 32 वर्षीय पत्नी जिशी के अलावा तमिलनाडु निवासी अब्दुल कादर और सालियाकुंड के रूप में हुई है.
सरकार से जुड़े अखबार ‘द नेशनल’ ने दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के बयान के हवाले से बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं. उसने बताया कि आग शनिवार को दुबई के अल रास इलाके में लगी. यहां दुबई का मसाला बाजार लगता है, जो दुबई क्रीक के निकट पर्यटन का बड़ा केंद्र है.

Dubai. At least 16 people were killed and nine others injured in a fire that broke out in a residential building in Dubai, United Arab Emirates. Among the dead, 4 Indian citizens are being told. They have been identified as 38-year-old Rijesh and his 32-year-old wife Jishi, residents of Vengara, Malappuram, Kerala, Abdul Kadar and Saliyakund, residents of Tamil Nadu.
The government-affiliated newspaper ‘The National’ quoted a statement from ‘Dubai Civil Defense’ provided by the Dubai Media Office as saying that 16 people had died and nine were injured in the incident. He told that the fire broke out in the Al Ras area of Dubai on Saturday. Here the spice market of Dubai takes place, which is a big center of tourism near Dubai Creek.
