Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कोल्हान के बदौलत भाजपा बनाएगी बहुमत की सरकार, खरसावां सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित- जटाशंकर पांडे

खरसावां : झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सर्पन्न होने के बाद जीत का दावा करने का दौर शुरू हो चुका है। इसी के साथ खरसावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी जटाशंकर पांडे ने प्रेस कॉन्फेस कर दावा किया कि खरसावां सीट पर भारतीय जनता पाटी के प्रत्याशी सोनाराम बोदरा की जीत सुनिश्चित है।

वर्ष 2000 की तरह झारखंड में भाजपा की सरकार बनी थी। उसे समय भाजपा की इज्जत कोल्हान प्रमंडल रखा था। आज भी कोल्हान के बदौलत झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होने कहा कि खरसावां भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गई है। आज दस वर्षों से खरसावां विधानसभा की जनता परेशान थे। उससे आज मुक्ति मिलने जा रहा है। आगामी 23 नवंबर को भाजपा के नेता और कार्यकर्ता के द्वारा जगह-जगह जश्न मनाया जाएगा।

पिछले दस सालों से हमारे कार्यकर्ता जीत की आस लगाए बैठे थे। वह पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि हम खरसावां की जनता को भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोथरा के पक्ष में वोट कर समर्थन देने के लिए बधाई देते हैं। हम खरसावां ही नहीं कोल्हान में 12 सीट भाजपा जीत रही है। यह हमारा विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *