खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी के प्रयास से आर पी एफ बेरक से उलीडीह तक की 3,5 किलोमीटर सड़क निर्माण को हरी झंडी
खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी के प्रयास से आर पी एफ बेरक से उलीडीह तक की 3,5 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य रेलवे को हरी झंडी मिलने के साथ प्रशस्त हो गया। रेलवे को एन ओसी मिलने के साथ ही श्री अर्जुन मुंडा जी ने अपने सांसद निधि से तत्काल सड़क का काम की शुरू करने की घोषणा की है।
सिनी रेलवे स्टेशन को पार करने का एकमात्र रास्ता रेलवे अंडर ब्रिज है जिसमें बरसात की दिनों में पानी भर जाता है बरसात के दिनों में सिनी से सरायकेला मुख्यालय से कट जाता है रेलवे आरपीएफ बेरक से उलीडीह तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी से मुलाकात की थी इस मामले को श्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर ग्रामीणों की परेशानियों से अबागत कराया थे। केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा जी के पहल से सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो। सिनी की ग्रामीणों को भारी राहत मिलेगी चक्रधरपुर रेल मंडल के रेल उप प्रबंधक ने सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त की एन ओसी पत्र प्रेषित कर इस मामले से अवगत कराया है।
