Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अनदेखी से कदमडीहा में 7 साल पहले बनी सोलर जलमीनार विगत 6 साल से खराब

खरसावां शहरी क्षेत्र के अंतर्गत कदमडीहा गांव में सात साल पहले बनी सीलर जलमीनार विगत 6 साल से खराब पड़ी हुई है इस जल मीनार की मरम्मति की लेकर खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद आज तक जलमीनार की मरम्मत नहीं कराईं जा सकी है। जिसके कारण गर्मी में ग्रामीणों की पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पेयजल स्वच्छता विभाग के शिकायत के बाद भी सोलर जलमीनार के नीचे खराब पड़े नलकूप को सिर्फ मरम्मत करवाकर छोड़ दिया गया वह भी वर्तमान में खराब है।

ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार 2017 से पहले पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा खरसावां कदमडीहा गांव में सोलर जलमीनार लगाई गई थी। एक वर्ष तक सोलर जलमीनार चली। इसके बाद पंप खराब होने के कारण जलापूर्ति ठप ही गई। इस सोलर जलमीनार पर कदमडीहा गांव का 40 परिवार पानी के निर्भर था। ग्रामीणों ने प्रशासन से सोलर जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *