Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एक शिक्षिका के जांच के नाम पर साढ़े 3 सौ शिक्षकों का वेतन रोकने से , आक्रोशित शिक्षको ने किया शिक्षा पदाधिकारी का घेराव

जमशेदपुर : जिला शिक्षा विभाग कार्यालय का अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त प्राथमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शिक्षकों ने वेतनमान की मांग की मांग को लेकर घेराव किया मोर्चा के अध्यक्ष के के मिश्रा ने बताया कि विघाग के द्वारा शहर के एक स्कूल के शिक्षक के कागजी जांच के नाम पर 52 स्कूलों के लगभग साढ़े 3 सौ शिक्षकों का एक माह का वेतन रोक दिया है

जिसे लेकर मोर्चा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया से मांग की है कि जांच के नाम पर वेतन ना रोके सभी का तत्काल प्रदान करे वही पदाधिकारी ने कहा कि नियम अनुसार ही जांच की जा रही है लेकिन मोर्चा के द्वारा यह कहा जा रहा कि जांच बाद में करे वेतन तत्काल सभी को दे ऐसे में जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *