Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दुमका लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में बालू माफिया, भूमि और लव जिहाद को सरकार का संरक्षण मिल रहा है, देवघर में जेपी नड्डा ने गरजते हुए कहा।

दुमका लोकसभा चुनाव 2024: देवघर में चुनावी सभा के दौरान, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में बालू माफिया, भूमि जिहाद और लव जिहाद को राज्य सरकार का समर्थन प्राप्त है।

देवघर: दुमका लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को झारखंड के देवघर में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए नेताओं को भ्रष्टाचारी बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड में बालू माफिया, लैंड जिहाद व लव जिहाद को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है. बीजेपी की दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.

भ्रष्टाचारी हैं इंडी गठबंधनवाले

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधनवालों को आपसे कोई लेना देना-नहीं है. ये सब भ्रष्टाचारी हैं. झारखंड में झामुमोवाले जल, जंगल, जमीन की बात करके सत्ता में आए थे. आज जल के किनारे वाली बालू गायब हो रही है

लैंड जिहाद व लव जिहाद को राज्य सरकार का संरक्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में बालू माफिया, जमीन जिहाद एवं लव जिहाद चल रहा है. दु:ख की बात है कि इन सभी को राज्य सरकार का संरक्षण का प्राप्त है.

एक दशक पहले उदासीन मानसिकता में चला गया था देश

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले देश का साधारण इंसान मान चुका था कि राजनीति से कुछ बदलने वाला नहीं है. हमारा देश एक उदासीन मानसिकता में चला गया था. मान चुका था कि हमारा देश भ्रष्टाचारी व पिछलग्गू देश है. राजनेताओं के द्वारा कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है.

10 साल में आया बदलाव

जेपी नड्डा ने कहा कि बीते 10 वर्षों में मोदी जी ने अपनी मेहनत, तप, कर्म के आधार पर पूरी ताकत से देश को आगे बढ़ाया. इस कारण आज साधारण मनुष्य बोलता है कि देश बदल रहा है. देश आगे जा रहा है. आज 2 लाख गांव में ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया. गांवों को वाई-फाई से जोड़ दिया गया. आज गांवों में 2 लाख कॉमन सर्विस सेंटर चल रहे हैं. जब पीएम मोदी ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहे थे, तब कांग्रेसी और झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले कहते थे कि भारत तो अनपढ़ है, ये तो पैसे की बर्बादी है.

Dumka Lok Sabha Elections 2024: During the election rally in Deoghar, BJP national president JP Nadda attacked the Indi alliance. He said that sand mafia, land jihad and love jihad in Jharkhand have the support of the state government.

Deoghar: Dumka BJP national president JP Nadda addressed an election rally in Deoghar, Jharkhand on Wednesday regarding the Lok Sabha elections 2024. Targeting the Indi alliance, he called the leaders corrupt. He said that sand mafia, land jihad and love jihad in Jharkhand have the patronage of the state government. Appealed to make BJP’s Dumka candidate Sita Soren victorious with huge votes.

Indi alliance people are corrupt

BJP national president JP Nadda targeted the Indi alliance. He said that the people of Indi alliance have nothing to do with you. All of them are corrupt. In Jharkhand, JMM members came to power by talking about water, forest and land. Today the sand at the water’s edge is disappearing

State government’s protection to land jihad and love jihad

BJP national president JP Nadda said that sand mafia, land jihad and love jihad are going on in Jharkhand. The sad thing is that all of them enjoy the protection of the state government.

The country had slipped into an indifferent mindset a decade ago.

BJP National President JP Nadda said that 10 years ago the common man of the country had accepted that politics was not going to change anything. Our country had slipped into an apathetic mindset. I had accepted that our country is corrupt and backward. No change is going to happen through politicians.

Change came in 10 years

JP Nadda said that in the last 10 years, Modi ji took the country forward with full force on the basis of his hard work, tenacity and karma. This is why today the common man says that the country is changing. The country is moving forward. Today optical fiber was laid in 2 lakh villages. Villages were connected through Wi-Fi. Today 2 lakh common service centers are running in villages. When PM Modi was laying optical fiber, Congressmen and Jharkhand Mukti Morcha people used to say that India is illiterate, this is a waste of money.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *