Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दुर्गा पूजा 2024: सुरक्षा के खास इंतजाम, सुन्दरनगर थाने में शांति समिति की विशेष बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश

दुर्गा पूजा 2024 के लिए सुन्दरनगर थाने में हुई शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी, नशीले पदार्थों पर रोक और यातायात योजना पर चर्चा। जानें कैसे प्रशासन इस बार पूजा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।आगामी शारदीय नवरात्रि 2024 “दुर्गापूजा” को लेकर रविवार को सुन्दरनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा कमिटी के साथ शांति समिति की बैठक सुन्दरनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता एवं पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद एवं भू-अर्जेन पदाधिकारी गुंजन कुमारी की उपस्थिति में संपन्न हुई।

उक्त बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, पानी, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण व सुरक्षा के बारे में शांति समिति के सदस्यों और थाना प्रभारी के बीच चर्चा हुई।भू-अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी ने सरकार की गाइड लाइन से अवगत कराते हुए कहा कि दुर्गा पूजा समिति को शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पंडाल में अग्निशमन की व्यवस्था हर पंडाल पर किया जाने को कहा जिससे आग की घटना होने से तत्काल आग पर काबू पाया जा सके।साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पूजा समिति को इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा स्थल पर पंडाल व भीड़भाड़ वाले स्थान पर श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए एवं कोई भी कमिटी का सदस्य नशीली पदार्थ का सेवन करके मेला संचालन नही करेंगे, वहीं सभी से अपील करते हुए कहा की विशेष कर बाइक स्टंट करने वाले वैसे युवक पर विशेष ध्यान रहेगा तथा उनके माता पिता भी इस तरह की कृत्य के लिए बच्चे पर विशेष ध्यान रखें यदि कोई भी युवक इस तरह की बाईक स्टंड के तहत पकड़ा जाता है, तो उनके ऊपर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत करवाई की जायेगी साथ में उन्होंने यह भी कहा की सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फेलाना की प्रयास न करें।

यदि किसी भी प्रकार की घटना का पोस्ट सोशल मीडिया पर आती है तो इसकी सूचना थाना प्रभारी को दें,घटना की पुष्टि के बाद ही उसको आगे फॉरवर्ड करें। वहीं सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव के आधार पर थाना प्रभारी ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए निदान हेतु आश्वस्त किए।बैठक में भू-अर्जन पदाधिकारी गुंजन कुमारी, पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद,सब-इंस्पेक्टर मिथुन स्वर्णकार,सब- इंस्पेक्टर राजेश मण्डल,हितकू पंचायत के मुखिया पल्टन मुर्मू, केरवाडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू, ब्याँगबिल पंचायत के पूर्व मुखिया नीरज सिंह सरदार, पुरिहासा पंचायत के पूर्व मुखिया राहुल बास्के,केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सह माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के महासचिव पप्पु कु वर्मा,अध्यक्ष विकास सिंह,कोषाध्यक्ष जयकांत सिंह,संतन ओझा सुन्दरनगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष/सचिव, सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी सुन्दरनगर के अध्यक्ष/सचिव,खुकड़ाडीह दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष/सचिव एवं तुरामडीह दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष/सचिव के साथ केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मो. सोएब,अशोक अग्रवाल,अंजली बॉस,भारती देवी,विकास सिंह, रामजी शर्मा,भवानी बॉस,सुभाष सिंह,अनिरुद्ध महतो,शैलेन्द्र सिंह, बापी सेन, प्रेम सिंह, प्रवीर ढाली, मदन दास संजय सिंह,जनता सरदार,बिक्रम टुडू, भागवत मार्डी,सुन्दरनगर थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारी गण,सुन्दरनगर शांति समिति के सदस्य गण सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *