4-6 जून के दौरान, HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड काम नहीं करेंगे।
हाल ही में, एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल द्वारा सूचित किया है कि वह अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और प्री-पेड कार्ड सेवाओं के लिए एक सामर्थ्य परिवर्तन कर रहा है। इसके साथ ही, जून के महीने में उन्होंने अपने एसएमएस सेवा के नियमों में भी कुछ परिवर्तन किए हैं।

HDFC Bank News: प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है और वह यह कि इस हफ्ते में दो दिन उसके ग्राहक किसी प्रकार का लेनदेन नहीं कर सकेंगे. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को एसएमएस और ईमेल के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि 4 और 6 जून 2024 को बैंक का डेबिट और क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर सकेंगे. बैंक ने ग्राहकों को दी गई जानकारी में कहा है कि मंगलवार 4 जून को रात 12:30 से लेकर 2:30 तक और 6 जून को रात 12:30 – 2:30 के बीच बैंक का कोई भी कार्ड काम नहीं करेगा.
सिस्टम अपग्रेड करेगा एचडीएफसी बैंक
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में बताया है कि वह अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और प्री-पेड कार्ड सर्विस के लिए सिस्टम अपग्रेड कर रहा है, जिसके चलते मंगलवार 4 जून को रात 12:30 से लेकर 2:30 तक और 6 जून को रात 12:30 – 2:30 के बीच सभी प्रकार की सुविधाएं बंद रहेंगी. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिस्टम अपग्रेड करने के दौरान एटीएम, कार्ड स्वाइप मशीन, ऑनलाइन पेमेंट गेटवे और नेटसेफ ट्रांजैक्शन जैसी सुविधाएं बंद रहेंगी.

25 मई को सिस्टम रहा था बाधित
रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 मई 2024 को भी एचडीएफसी बैंक की नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं कुछ देर के लिए बंद रही थीं. तब बैंक ने कहा था कि 25 मई की सुबह 3.30 बजे एचडीएफसी बैंक ने मेंटेनेंस का काम शुरू किया है. इसके चलते यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग समेत कई सेवाएं काम नहीं करेंगी.
जून में नियमों में बदलाव
रिपोर्ट में कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक ने जून में अपने एसएमएस से जुड़े नियमों में परिवर्तन किया है. बैंक ने हाल में ही कहा है कि अब केवल 100 रुपये कम पैसे भेजने या प्राप्त करने पर एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी. कम से कम 100 रुपये भेजने या प्राप्त करने और प्राप्त किए गए 500 रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए एसएमएस अपडेट दिया जाएगा. बैंक ने ग्राहकों को इसकी जानकारी ई-मेल और एसएमएस के जरिए दी थी.
Recently, HDFC Bank has informed its customers by email that it is making a affordability change for its debit card, credit card and pre-paid card services. Along with this, in the month of June they have also made some changes in the rules of their SMS service.

HDFC Bank News: There is important news for the private sector HDFC Bank customers and that is that its customers will not be able to do any kind of transaction for two days in this week. According to media reports, HDFC Bank has informed its customers through SMS and email that the bank’s debit and credit cards will not work on June 4 and 6, 2024. In the information given to the customers, the bank has said that on Tuesday, June 4, no card of the bank will work between 12:30 pm to 2:30 am and on June 6, between 12:30 pm – 2:30 am.
HDFC Bank will upgrade the system
According to an Economic Times report, HDFC Bank has said in an email sent to customers that it is doing a system upgrade for its debit card, credit card and pre-paid card services as of 12 midnight on Tuesday, June 4: All types of facilities will remain closed from 30th to 2:30 am and on 6th June between 12:30 – 2:30 am. According to the information given by the bank, during the system upgrade, facilities like ATM, card swipe machine, online payment gateway and NetSafe transactions will remain closed.
The system was disrupted on May 25
It has been said in the report that even on May 25, 2024, HDFC Bank’s net banking and mobile banking services were closed for some time. Then the bank had said that HDFC Bank has started the maintenance work at 3.30 am on May 25. Due to this, many services including UPI, Net Banking and Mobile Banking will not work.

Changes in rules in June
The report says that HDFC Bank has changed its SMS related rules in June. The bank has recently said that now SMS facility will not be available for sending or receiving money less than Rs 100. SMS update will be given for sending or receiving transactions of at least Rs 100 and more than Rs 500 received. The bank had given this information to the customers through e-mail and SMS.

