Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

धरती का तापमान 2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान : डॉ संजीव पॉल

 

मंगलवार को एक्सएलआरआइ के 21 वें वीआइएल व कॉरपोरेट प्रोग्राम के 21 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्सों के कुल 839 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव पॉल उपस्थित थे. उन्होंने एक्सलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के इंटर-गवर्नमेंटल पैनल फॉर क्लाइमेट चेंज (IPCC) ने जलवायु परिवर्तन को लेकर अपनी नयी रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार 2030 तक धरती के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है. इससे भारत समेत पूरी दुनिया पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. कहा कि आज हम 8 बिलियन पर हैं और हमें संदेह है कि जीवन प्रत्याशा दर के मामले में यह 2040 तक जल्द ही 10 बिलियन हो जाएगा. इससे धरती पर संसाधनों पर जबरदस्त दबाव पड़ रहा है. हर किसी को क्लाइमेट चेंज के प्रति सजग रहने व इसमें अपनी जवाबदेही निभाने का आह्वान किया. संजीव पॉल ने कहा कि आप भविष्य में जो कुछ भी सकेंगे उसके केंद्र में देश व पर्यावरण की सुरक्षा अवश्य होनी चाहिए. इस अवसर पर एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने एक्सएलआरआइ के विजन व मिशन से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि आम तौर पर कोविड के बाद वर्चुअल लर्निंग चलन में आया, लेकिन एक्सएलआरआइ में पिछले 21 वर्षों से वर्चुअल लर्निंग के जरिये विद्यार्थियों को मैनेजमेंट की शिक्षा दी जा रही है. इस दौरान 11 अक्टूबर, 2023 से 10 अक्टूबर, 2024 के बीच एक्सएलआरआई द्वारा प्लेटिनम जुबली समारोह की भी घोषणा की गयी. इस अवसर पर अलग-अलग कोर्स के टॉपर विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.

The 21st VIL and 21st convocation of the Corporate Program of XLRI was organized on Tuesday. In which certificates were awarded to a total of 839 students of various courses conducted in the institute. Sanjeev Paul, Former Vice President, Safety Health & Sustainability, Tata Steel was present as the chief guest on the occasion. Addressing the Excellers, he said that the Inter-Governmental Panel for Climate Change (IPCC) of the United Nations (UN) has released its new report on climate change, according to which the temperature of the earth is expected to increase by 1.5 degree Celsius by 2030. Have an estimate. This will have a bad effect on the whole world including India. Said that today we are at 8 billion and we suspect that it will soon become 10 billion by 2040 in terms of life expectancy rate. This is putting tremendous pressure on the resources on the earth. Called upon everyone to be aware of climate change and fulfill their responsibility in this. Sanjeev Paul said that the security of the country and the environment must be at the center of whatever you do in the future. On this occasion, Father S. George, Director, XLRI apprised about the vision and mission of XLRI. He said that generally virtual learning came into practice after Kovid, but in XLRI, students are being taught management through virtual learning for the last 21 years. During this, Platinum Jubilee celebrations were also announced by XLRI from October 11, 2023 to October 10, 2024. On this occasion, medals and certificates were given to the topper students of different courses.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *