Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अवैध खनन मामले में ED आज विनोद सिंह से करेगी पूछताछ|

अवैध खनन मामले मामले में आज विनोद सिंह से सोमवार को इडी की टीम पूछताछ करेगी। ED ने समन भेज कर विनोद सिंह को पूछताछ के लिए 15 जनवरी को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में दिन के 11 बजे तक हाजिर होने का निर्देश दिया था। गौरतलब है कि इडी ने अवैध खनन की जांच के दौरान 3 जनवरी को साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू और ग्रिड कंसल्टेंट के मालिक विनोद सिंह सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान विनोद सिंह के रांची स्थित आवास से 25 लाख रुपये नकद सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गये थे।

सीएम के प्रेस सलाहकार से कल पूछताछ -इसी अवैध खनन मामले को लेकर सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू से कल पूछताछ होगी। इससे पहले भी अभिषेक प्रसाद पिंटू से ईडी पूछताछ कर चुकी है। आज से दो साल पहले 3 अगस्त 2022 को बुलाया था। तब उनसे ईडी ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। तब ईडी ने अवैध खनन, खनन पट्टा आवंटन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिंटू से सवाल जवाब किए थे। पिंटू से उनके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। साथ ही उनके और उनके परिवार के सदस्यों की आय के विभिन्न स्त्रोतों के बारे में भी सवाल पूछे थे।

कौन है विनोद सिंह– विनोद सिंह सीएम हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते हैं। पेशे से आर्किटेक्ट विनोद सिंह का रांची के मेन रोड रोस्पा टावर में ग्रिड कंसलटेंसी नाम से फर्म है। रांची के पिस्का मोड़ शिव मंदिर परिसर के ठीक सामने वाली गली में विनोद सिंह का आवास है। विनोद सिंह के पिता राज्य प्रशासनिक सेवा के रिटायर अधिकारी हैं। उनका नाम जेएन सिंह है। वे रांची में सदर अनुमंडल पदाधिकारी रह चुके हैं। बाद में बिजली बोर्ड में भी सचिव के पद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *