Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ED ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कहा – एक सप्ताह के भीतर क्यू नही आ रहा समन

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के सात समन के बावजूद एजेंसी के दफ्तर अपना बयान दर्ज करवाने के लिए नहीं पहुंचे। अब सूचना ये मिल रही है कि ईडी ने सीएम हेमंत को इस बार पत्र भेजा है और पत्र के माध्यम से यह पूछा है कि ईडी के समन पर आखिर क्यों नहीं आ रहे हैं, एक सप्ताह में बताएं। ईडी के द्वारा हेमंत को लिखे इस पत्र की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट(ईडी) ने पत्र भेजा है। इस पत्र को आठवां समन बताया जा रहा है। इस पत्र में हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित न होने को लेकर सवाल पूछा गया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने सीएम को 16 से 20 जनवरी तक इस पत्र का जवाब देने के साथ हाजिर होने को कहा है। पत्र के माध्यम से सीएम को आठवां समन देने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि ईडी ने सीएम को अब तक सात बार समन भेजा है। लेकिन किसी भी समन पर वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इस दौरान लगातार दोनों तरफ से पत्राचार हो रहा है। सीएम की तरफ से अबतक पत्र भेजकर ही जवाब दिया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस बार ईडी ने जवाब के साथ उपस्थित होने को भी कहा है। इसको लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया है।उन्होंने कहा कि आप के पाप के लिए 4 था और झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8वां सम्मन कोई मायने नहीं रखता। केजरीवाल जी तो हल्ला मचा रहे हैं, हमारा मुख्यमंत्री तो चुपचाप रजाई में घुसकर जाड़ा काट रहे हैं। कम से कम शिबू सोरेन जी का इज्जत तो रखिए, इस्तीफा दीजिये और एजेंसियों के प्रश्न का जवाब दीजिये।

Ranchi Chief Minister Hemant Soren did not reach the agency’s office to record his statement despite seven summons from ED. Now the information is being received that this time ED has sent a letter to CM Hemant and through the letter he has asked why he is not coming on the summons of ED, tell him within a week. This letter written by ED to Hemant has not yet been officially confirmed. Actually, the Enforcement Directorate (ED) has sent a letter to Chief Minister Hemant Soren. This letter is being described as the eighth summons. In this letter, questions have been asked to Hemant Soren regarding his not appearing before the ED officials. According to the information, ED has asked the CM to appear before him from January 16 to 20 to reply to this letter. It is being said through the letter that the eighth summons will be given to the CM. It is noteworthy that ED has sent summons to the CM seven times so far. But he did not appear before the ED on any summons. During this period, correspondence is going on continuously from both sides. Till now the CM has responded only by sending a letter. However, it is being told that this time ED has also asked to appear with the answer. MP Nishikant Dubey has also tweeted regarding this. He said that the 4th summons for your sin and the 8th summons for the robbery of the Chief Minister of Jharkhand do not matter. Kejriwal ji is making noise, our Chief Minister is quietly spending the winter under the quilt. At least respect Shibu Soren ji, resign and answer the questions of the agencies.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *