Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड के 80 उत्कृष्ट स्कूलों में निजी स्कूलों की तरह होगी पढ़ाई, सीएम ने करेंगे उद्घाटन

 

रांची : आज मंगलवार सीएम हेमंत सोरेन राज्य के 80 उत्कृष्ट स्कूलों (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) का 1:00 बजे उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उच्च विद्यालय धुर्वा में होगा. शुभारंभ के साथ स्कूल ऑफ एक्सिलेंस में पढ़ाई की भी शुरूआत होगी. स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से इन स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जून से इन स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इसको लेकर सभी जिलों के स्कूलों में पहले ही एडमिशन का विज्ञापन भी जारी किया गया हैं . 24 जिलों में 80 उत्कृष्ट स्कूल जिसमें कई स्कूल गर्ल्स के लिए भी होंगे.


शिक्षा निदेशक श्रीमती फांसी के अनुसार, मुख्यमंत्री का सपना गरीब घर का बच्चा भी निजी विद्यालय में पढ़ाई कर सकेगा. शिक्षा सचिव के रवि कुमार के मुताबिक, मई महीने में 4000 एक्सीलेंट शिक्षकों बहाली की जाएगी.
*सुविधायुक्त होंगे ये उत्कृष्ट विद्यालय*
बता दें उत्कृष्ट स्कूल में निजी विद्यालयों से बढ़कर तकनीकी और लैबोरेट्री लाइब्रेरी स्मार्ट बोर्ड की सुविधा भी कि जाएगी. यह उत्कृष्ट विद्यालय बेहतर प्रदर्शन करेंगे, तो आनेवाले दिनों में जो विद्यालय इस श्रेणी के बनाये जायेंगे, वहां न केवल पढ़ाई होगी, बल्कि वहां हॉस्टल की सुविधाएं भी होंगी. यहां बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों का ही नामांकन होगा. इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को एक साथ इंटर स्टेट प्रोग्राम के तहत दूसरे राज्यों में भी भेजा जायेगा, ताकि नित्य कुछ नया सीखा जा सके.

Ranchi: Today on Tuesday, CM Hemant Soren will inaugurate 80 excellent schools (School of Excellence) of the state at 1:00 pm. The inaugural program will be held at Thakur Vishwanath Shahdev High School Dhurva in Ranchi. With the inauguration, studies in the School of Excellence will also begin. The process of admission in these schools has started by the Department of School Education and Literacy. Studies will start in these schools from June. Regarding this, advertisement for admission has already been issued in schools of all the districts. 80 excellent schools in 24 districts, including many schools for girls.
According to Education Director Mrs. Phansi, the Chief Minister’s dream is that even a child from a poor household will be able to study in a private school. According to Education Secretary K Ravi Kumar, 4000 excellent teachers will be reinstated in the month of May.
These excellent schools will be well equipped
Let us tell you that more than private schools, the facility of technical and laboratory library smart board will also be provided in the excellent school. If these excellent schools perform better, then in the coming days, the schools which will be made of this category, not only education will be there, but there will also be hostel facilities. Only the children performing better will be enrolled here. Children and teachers of these schools will be sent simultaneously to other states under the Inter State Program, so that something new can be learned daily.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *