Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के शोभापुर में हर्षोल्लास से मनाई ईद, मांगी देश दुनिया में अमन चैन कायम रखने की दुआ


राजनगर प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र मुस्लिम बाहुल गांव शोभापुर में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ ईद शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। ग्रामीण ने सुबह 7:00 बजे गांव की ईदगाह में ईद की नमाज अदा की और अल्लाह ताला से देश दुनिया व परिवार में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी।

मुस्लिम समुदाय के इस पवित्र त्यौहार में भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ावा देने स्वयं प्रशासन के पदाधिकारी पहुंचे , थाना प्रभारी अमिश कुमार ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान अंजुमन मुस्लिम कमिटी साबिक सदर शेख मोहम्मद , सदर समसुल हक, सचिव- मोहम्मद आलिम , मोहम्मद इदरिस, मकसूद आलम अंसारी, मोहम्मद अलीमुद्दीन , जाकिर हुसैन, मोहम्मद मोइनुद्दीन , आमिर खान , अनीस आलम आदि कोई लोग उपस्थित थे , मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस बल तैनात थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *