सादगीपूर्ण तरीक़े से मनाया गया त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा
गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह, चौड़ा, ईचागढ़ प्रखंड के आमडा, गौरांगकोचा, नीमडीह प्रखंड के सिंदुरपुर, झिमड़ी और चांडिल आदि जगहों पर त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा का पर्व सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों में मुस्लिम धर्मलंबियों ने अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति प्रशासन के द्वारा की गई थी। इधर ईद उल अजहा के नमाज के बाद देश के अमन चैन की दुआ की गई। वहीं लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद समाज के लोगों ने घरों में पर्दे के साथ कुर्बानियां पेश की। नूरी मस्जिद तिरुलडीह के पेशे इमाम कारी समीउल्लाह ने बताया कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को अदा करते हुए समाज के लोगों ने कुर्बानियां पेश की।मालूम हो कि ईद उल अजहा का पर्व हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के सुन्नत में मनाया जाता है, जो इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से 12 महीने के 10 तारीख को होती है। इस दिन लोग अपने-अपने हैसियत से कुर्बानी देते हैं। उलेमाओ के अनुसार कुर्बानी हर मुसलमान का फर्ज नहीं है, जो संपन्न लोग होते हैं, उन्हीं लोगों पर कुर्बानी फर्ज है। वहीं जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनको कुर्बानी देना जरूरी नहीं है।
On Thursday, the festival of sacrifice and sacrifice, Eid-ul-Azha, was celebrated in a simple manner at places like Tiruldih, Chaura, Amda, Gaurangkocha, Neemdih block, Sindurpur, Jhimdi and Chandil of Ichagarh block, in Kukdu block. On this occasion, the Muslim devotees offered Eid-ul-Azha prayers in mosques with devotion. The police were also deputed during the prayers by the administration. Here, after the prayers of Eid-ul-Azha, prayers were offered for the peace of the country. At the same time people congratulated each other. After this, the people of the society offered sacrifices with curtains in their homes. Qari Samiullah, the profession Imam of Noori Masjid Tiruldih, told that the people of the society offered sacrifices while paying respect to the Sunnah of Hazrat Ibrahim Alaihissalam. It is to be known that the festival of Eid ul Azha is celebrated in the Sunnah of Hazrat Ibrahim Alaihissalam, which is the date of the Islamic calendar. According to the calculation, it happens on the 10th of 12 months. On this day people make sacrifices according to their status. According to the Ulemas, sacrifice is not the duty of every Muslim, it is the duty of those who are rich. On the other hand, it is not necessary to sacrifice those who are financially weak.
