Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

इन 15 राज्यों में इस दिन होंगे इलेक्शन

राज्यसभा की 56 सीटों के लिये मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 राज्यों की 56 सीट के लिये द्विवार्षिक चुनाव होना है। इस बात का ऐलान करते हुये चुनाव आयोग ने मीडिया को बताया कि 50 सदस्य 2 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, वहीं 6 सदस्य 3 अप्रैल को रिटायर्ड हो जायेंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक सीट पर, आंध्र प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों, बिहार में छह सीटों, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों, मध्य प्रदेश में पांच सीटों, गुजरात में चार सीटों, हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर, हरियाणा में एक सीट पर, महाराष्ट्र में छह सीटों, कर्नाटक में चार सीटों, तेलंगाना में तीन सीटों, उत्तराखंड में एक सीट पर, पश्चिम बंगाल में पांच सीटों, ओडिशा में तीन सीटों और राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं।

जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल इस साल समाप्त हो रहा है, उनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, अश्विनी वैष्णव और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आदि का नाम शामिल है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी इसी साल खत्म हो रहा है। जेपी नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। अब जेपी नड्डा को हिमाचल प्रदेश से अलग किसी अन्य राज्य से चुनाव लड़ना होगा क्योंकि वहां भाजपा आंकड़ों में कांग्रेस से पिछड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *