नगर परिषद्, चाईबासा के प्रशासक के मार्गदर्शन में उद्धमिता विकास कार्यक्रम एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित
प्रतीभा रानी, प्रशासक, नगर परिषद्, चाईबासा से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में दिनांक 16.01.2024 को आरम्भ किये गये उद्धमिता विकास कार्यक्रम (Entrepreneurship Development Programme) के अन्तर्गत स्वरोजगार कार्यक्रम के लाभुकों एवं क्रेडिट लिंकेज प्राप्त स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के सदस्यों को आज प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस को व्यापार अवसर पहचान मार्गदर्शन पर प्रशिक्षण दिया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
भारत सरकार द्वारा प्रायोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रतीभा रानी, प्रशासक, नगर परिषद् चाईबासा के मार्गदर्शन में दिनांक-19.01.2024 दिन शुक्रवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे से गांधी मैदान परिसर में आयोजन करते हुए बड़ी बाजार के रहने वाले नेहा परवीन तथा रजीया खातून को उज्जवला योजना का लाभ प्रदान किया गया। अपराह्न 02.00 बजे से सदर बाजार, बाबा मंदिर के नजदीक आयोजित कैम्प में बड़ी बाजार के रहने वाले राहत जहाँ तथा मेरी टोला के रहने वाले प्रीति कुजूर को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा, सिलेंडर आदि प्रदान किया गया। उक्त कैम्पों में मुख्य रूप से स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, आधार नवीकरण तथा मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करते हुए योजना का लाभ दिया जा रहा है।

आज आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अवसर पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी राकेश आनन्द, लोकेश सिंह तथा संतोंष बेदिया अन्य सभी विभागों के प्रतिनिधियों एवं सभी सीआरपी के साथ भाग लिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर परिषद् चाईबासा के सामुदायिक संगठनकर्ता अनुराधा कुमारी (CO) एवं CSS Education के प्रशिक्षक एवं सहायक कर्मी प्रशिक्षणार्थियों के साथ उपस्थित रहे।
Entrepreneurship Development Program and Developed India Sankalp Yatra Program organized under the guidance of Administrator of Municipal Council, Chaibasa
