गुजराती स्कूल बिस्टुपुर में मनाया गया पर्यावरण दिवस
जमशेदपुर:आज शुक्रवार 6 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर सूरत गुजराती स्कूल बिस्टुपुर मे रक्षा सूत्र की टीम द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे मे बताया गया। रक्षा सूत्र की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना सरकार की टीम ने बताया हम अपनी छोटी-छोटी आदतो मे बदलाव लाकर इसे संरक्षित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आप हर साल अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाएं और जब तक वो पेड़ बड़ा नहीं हो जाता उसकी देखभाल की जिमेदारी लें। रक्षा सूत्र के संरक्षक अरुण सिंह ने प्लास्टिक का उपयोग अपने जीवन मे कम करने का सुझाव दिया.सभी ने एक साथ मिलकर इसे बचाने के प्रण लिया.रक्षा सूत्र द्वारा स्कूल के बच्चियों को भेंट स्वरूप 50 अलोवेरा के पौधे दिए गए। टीम ने अलोवेरा के आयुर्वेदिक गुणों से बच्चो को अवगत कराया गया।

गुजराती समाज की ट्रस्टी जयंती पटेल ने रक्षा सूत्र द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या जसमिन ठक्कर और अन्य शिक्षिकाओं का भी योगदान रहा। रक्षासूत्र की सचिव दलविंदर कौर और कोषाध्यक्ष कल्पना बंसल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन किया।
