ड्रग एब्यूज अवेयरनेस कैंपेन वीक के छठे दिन विद्यार्थियों के लिए ‘निबंध प्रतियोगिता’ का आयोजन
जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में एक सप्ताह तक चलने वाले ‘ड्रग एब्यूज अवेयरनेस कैंपेन वीक’ के अंतर्गत छठे दिन मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए ‘निबंध प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत तथा उर्दू विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में दर्जनों प्रतिभागियों ने ‘नशे की आदत और उसके दुष्प्रभाव’ विषय पर हिंदी, अंग्रेजी तथा उर्दू में निबंध लिखा। इनका मूल्यांकन संबंधित भाषा के शिक्षकों द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. कुमारी प्रियंका, डॉ लाडली कुमारी, प्रो. शाहिना नाज़, प्रो. हरेंद्र पंडित, प्रो. कंचन गिरि, प्रो. सुनीता गुड़िया, डॉ राफिया बेग़म, डॉ एस मीनाक्षी एवं अन्य शिक्षकों ने सहयोग दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने इस कैंपेन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नशे से न केवल विद्यार्थी दूर रहें, बल्कि अपने घर, परिवार, और समाज के लोगों को भी दूर रखने का कार्य करें। समाज के प्रति अपना यह दायित्व विद्यार्थियों को सदा स्मरण रखना चाहिए। इस कड़ी में सातवें दिन बुधवार को महाविद्यालय के विज्ञान और वोकेशनल विभाग द्वारा वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

महाविद्यालय में विभिन्न सेल की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डॉ आलोक कुमार ने नैक से संबंधित अब तक हुई प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की, साथ ही परीक्षा नियंत्रक (गृह) डॉ अमरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के इंटरनल परीक्षा लेने तथा उसके मार्क्स अपलोड करने सम्बंधित जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने सेल के पुनर्गठन करने संबधी जानकारी दी तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की। महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ पी के पाणी ने नैक की तैयारियों के सम्बंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुमारी प्रियंका ने किया। गौरतलब है कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज नैक के थर्ड साईकल में इसी वर्ष नैक पियर रिव्यू होना अपेक्षित है।
