उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के तीन माह बाद भी कार्यवाही ना होता देख एवं मरीजों के दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर मुखिया देवी कुमारी एवं महिलाओं ने मिलकर किया श्रमदान
पोटका: उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जाधव को तीन माह पहले मुखिया देवी कुमारी भूमिज द्वारा एक पत्र के माध्यम से हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य द्वार बरसों से जर्जर होने की सूचना एवं मरम्मत करने की मांग की थी इस मामले को लेकर तीन माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से किसी तरह की कारवाई ना होते देख, मुखिया देवी कुमारी भूमिज द्वारा समाज कल्याण महिला सशक्तिकरण के महिलाओं ने श्रमदान कर मुख्य द्वार की मरम्मती की मुखिया ने कहा कि मुख्य द्वार इतना जर्जर अवस्था में था कि यहां कई मरीज घायल अवस्था में आते हैं गिरने के बाद और घायल हो जाते हैं स्वास्थ्य व्यक्ति भी गिरकर घायल हो जाते हैं | इस दिशा में किसी तरह का विभाग द्वारा लिखित देने के बाद भी कार्य नहीं किया जा रहा था दूसरी और गीता हेम्ब्रम ने बताई की नागा की ही महिला जो हमारे परिवार से हैं | महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाया जा रहा था जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही वाहन में बैठी महिला का प्रसव हो गया | जिससे अस्पताल के गेट पर ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दी गेट की जर्जर अवस्था और मरीजों को ध्यान में रखते हुए मुखिया देवी कुमारी एवं समाज कल्याण महिला सशक्तिकरण की गीता हेम्ब्रम, जेमा सिंह, माधुरी राणा, रानी कालिंदी , रत्न सोनकर आदि ने मिलकर श्रमदान कर मुख्य द्वार को बना डाला |
