सरायकेला के मुरुप में बबलू जादूगर द्वारा हुआ शाम शो प्रोग्राम
सरायकेला:: प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव में सिंहभूम के बबलू जादूगर द्वारा पिछले पांच दिनों से चलाई जा रही शाम शो प्रोग्राम कल समाधि शो के साथ संपन्न हुआ। इस शो प्रोग्राम में बबलू जादूगर व अन्य ने ग्रामीणों को खूब मनोरंजन कराया।

जादूगर ने अपनी अनूठी जादू दिखाकर लोगों से खूब बहवाही भी लूटी। शो के चौथे शाम को बबलू जादूगर समाधि शो दिखाए जिसमें वह अपने आप को चौबीस घंटे के लिए बिना खाए पिए एक गड्ढे के अंदर ही रहे। बता दें कि उस गड्ढे को चारों तरफ से मिट्टी से ढंक दिया गया था। उस गड्ढे से बबलू जादूगर को चौबीस घंटे के बाद पांचवें शाम शो में सही सलामत निकाला गया। उसके इस अनूठी जादू को देखकर लोग हैरान हो गए । दर्शकों ने उनके जादूई की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय समाजसेवी व एल आई सी एडवाइजर हेमसागर प्रधान ने जादूई कला का सम्मान करते हुए उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

ग्रामीण जादूगर को सम्मानित करते हुए बताया कि ऐसे जादूगर को तरासने की जरूरत है। उन्होंने आगे बताया कि जादू एक प्रदर्शन कला है जो हाथ की सफाई के मंचन असंभव करतबों के भ्रम जाल की रचना द्वारा दर्शकों का मनोरंजन कराती है। इन करतबों को जादूई हाथ की सफाई या भ्रम जाल कहा जाता है। इस कला को अपना कर बबलू जादूगर अपने जीविका चला रहे है। बबलू जादूगर ने बताया कि यदि उन्हें सही मंच मिल जाय तो वह अद्धभूत जादूई कला का प्रदर्शन कर अपने नाम के साथ साथ राज्य का नाम रोशन कर सकते है।
