नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हैदराबाद, में झारखंड के एथलीटों का उम्दा प्रदर्शन
सरायकेला: हैदराबाद में 8 फरवरी से 11 फरवरी तक चल रहे 5वें नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड से 20 एथलीट भाग ले रहे हैं।

चैंपियनशिप के पहले दिन झारखंड के एथलीटों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण व दो रजत समेत 3 पदक हासिल की। इसकी जानकारी देते हुए मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव सिकन्दर महतो ने बताया पहला दिन झारखंड के मंजू मगडोली बोदरा 30 प्लस आयु वर्ग के 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया। इसके अलावे प्रदीप तापे को 35 प्लस आयु वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रजत पदक व टुहुक महतो ने महिला वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीती है।

उन्होंने बताया झारखंड के महिला टीम में एथलीट पिंकी सामड,चैताली मार्डी,टुहुक महतो,शोभा मार्डी,मनजु मगडाली बोदरा,डोमानी हेंब्रम व मिनोती कुल्लू एवं पुरुष वर्ग में नित्यानंद महतो,प्रभांशु महतो,विष्णु उरांव,प्रधान हांसदा,लखन सरदार,प्रदीप तापेए,सुशील कुमार तापे,अभिराम किस्कु,सुमन उरांव वमहेंद्र विश्वकर्मा शामिल है।
