Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

दुर्गापूजा को लेकर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग का छापेमारी अभियान तेज

सरायकेला-खरसावां 05 अक्टूबर 2026
सोमवार (भाग्य सागर)

आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर जिले में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उपायुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग द्वारा निरन्तर छापेमारी अभियान जारी है।
इसी क्रम में सोमवार को अधीक्षक उत्पाद, क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले के खरसावां थाना अंतर्गत बरजूडीह एवं गांगुडीह में दो अवैध चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया, 19 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई तथा लगभग 2,100 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया।

उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। विशेष रूप से आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को सतत निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *