Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बाह्यश्रोत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने मंत्री श्री दीपक बिरुआ को अपना मांग पत्र सौंपा

आज दिनांक 26.08.2024 को *पश्चिम सिंहभूम चाईबासा* जिला के बाह्यश्रोत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा माननीय विधायक (चाईबासा विधानसभा)-सह- परिवहन, परिवार कल्याण एवं अनुसूची जनजाति, अनुसूची जाती एवं पिछड़ा वर्ग मंत्री श्री दीपक बिरुआ को अपना मांग पत्र सौंपते हुए बाह्यश्रोत समाप्त करके सीधे विभाग के द्वारा भूगतान कराने, 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा करने एवं समान कार्य के बदले समान वेतन भुगतान हेतु आवेदन दिए,

माननीय मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि यह अपने स्तर से संबंधित विभाग एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री हेमंत सोरेन को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराएंगे। इस मौके पर उपस्थिति प्रदेश संयुक्त सचिव श्री आलित प्रधान, जिला अध्यक्ष अविनाश गागराई, जिला सचिव रवि शंकर सिंह एवं अन्य कंप्यूटर ऑपरेटर गोविंदा मछुआ, विकाश जेराई, आशीष साहू, प्रबल महतो, धीरज सिंह, कृष्णा मुंडा, रोहित प्रधान, शिव नारायण दास, सूरसिंह केराई, अभिषेक मंडल, सुवासिनी बिरूआ, इत्यादि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *