Recent Posts

September 25, 2023

INDIA FIRST NEWS

Satta Ke Nahi, Satya ke saath !! sadev !!

*महालिमोरूप के जगन्नाथपुर में श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी पूजा सह मेला संपन्न, मूर्ति का किया गया विसर्जन*

2 min read

सरायकेला :- सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत अंतर्गत जगन्नाथपुर में क्षेत्रीय गौड़ समाज के स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी पूजा सह मेला सम्पन्न हुआ। लोगों ने राधा कृष्ण के साथ अन्य देवी देवताओं के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र की खुशहाली हेतु सामूहिक रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात देर रात तक मेले का आनंद लेने के उपरांत लोगों ने नम आंखों से भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को जगन्नाथपुर के प्रसिद्ध सरोवर के जल में प्रवाहित किया। इस अवसर पर जय कृष्ण कन्हैया लाल की,आसछे बछोर आबार होबेक जैसे नारों का उद्घोष करते हुए जयकारा लगाया गया। विदित हो कि जगन्नाथपुर के इस ऐतिहासिक मेले को पिछले 17 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है ,जिसमें सभी जाति, सभी धर्म, सभी संप्रदाय एवं राजनीतिक, सामाजिक व प्रशासनिक पदाधिकारी का भरपूर सहयोग मिलते आ रहा है। इस वर्ष भी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, गौड़ समाज के पदाधिकारीगण , सरायकेला अनुमंडल व प्रखण्ड के प्रशासनिक पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के जाने-माने प्रमुख प्रसिद्ध हस्तियां उपस्थित होकर मेल को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किए हैं । इसके लिए सभी अतिथियों को आयोजन समिति मेले के अंतिम दिवस पर आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिए हैं। मेले पर उड़ीसा, बिहार और बंगाल से पधारे सभी दुकानदार भाइयों का भी आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के सफल आयोजन में क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान, सचिव नागेश्वर प्रधान, उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान , कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ,शंभुनाथ प्रधान, अजीत प्रधान,देवीदत्त प्रधान ,मुकेश प्रधान,पंचम प्रधान, आशुतोष प्रधान,प्रकाश प्रधान, टिंकू प्रधान, अर्जुन प्रधान, यशवंत प्रधान, अंतर्यामी प्रधान आदि का सहयोग सारानीय रहा।

Seraikela:- A seven-day Krishna Janmashtami puja cum fair organized by the local unit of Regional Gaur Samaj was concluded in Jagannathpur under Murup Panchayat of Seraikela block under Seraikela Kharsawan district. People prayed for happiness and prosperity by worshiping the idols of Radha Krishna and other Gods and Goddesses. After collectively offering prayers for the prosperity of the area and enjoying the fair till late night, people with moist eyes floated the idol of Lord Shri Krishna in the water of the famous lake of Jagannathpur. On this occasion, cheers were raised by shouting slogans like Jai Krishna Kanhaiya Lal Ki, Aasche Bachhor Aabar Hobek. It is noteworthy that this historical fair of Jagannathpur is being organized for the last 17 years, in which full support is being received from all castes, all religions, all sects and political, social and administrative officials. This year too, popular MLAs of the area, officials of Gaur Samaj, administrative officials of Seraikela sub-division and block and well-known prominent personalities of the area have been present and cooperated in conducting the fair smoothly. For this, the organizing committee expressed gratitude to all the guests on the last day of the fair. All the shopkeeper brothers who had come to the fair from Orissa, Bihar and Bengal were also thanked. In the successful organization of Shri Krishna Janmotsav, Regional Gaur Samaj President Neelsen Pradhan, Secretary Nageshwar Pradhan, Vice President Hemsagar Pradhan, Jagannath Pradhan, Treasurer Rajendra Pradhan, Shambhunath Pradhan, Ajit Pradhan, Devidutt Pradhan, Mukesh Pradhan, Pancham Pradhan, Ashutosh Pradhan, Prakash Pradhan, The cooperation of Tinku Pradhan, Arjun Pradhan, Yashwant Pradhan, Antaryami Pradhan etc. was commendable.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.