राजनगर के प्राचीन मंदिर में पांच दिवसीय वार्षिक गीता यज्ञ का आयोजन
राजनगर प्रखंड के टांगरानी में श्री श्री विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ मंदिर प्राचीन गुरुकुल आश्रम बाना टांगरानी में वार्षिक गीता यज्ञ का आयोजन। आज श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ मंदिर से 10:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई , गाजे बाजे के साथ 151 महिला कलश लेकर खरकाई नदी गए , पंडित ने वैदिक मंत्र उच्चारण , विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर गांव भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचकर वहां पर कलश स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना किया गया।

रामानंद सरस्वती महाराज और विद्यानंद सरस्वती महाराज के सहयोग से वर्ष 1958 – 59 से विश्व कल्याण श्रीमद् भागवत गीता यज्ञ प्रारंभ हुआ था। गुरुकुल आश्रम के संचालक कर्मानन्द सरस्वती चंदन बाबा ने बताया कि दिनांक 21 मार्च 2024 गुरुवार कलश यात्रा अंकुर रोपण तथा अधिवास संध्या में। दिनांक 22 मार्च 2024 शुक्रवार को यज्ञ एवं संकीर्त्तन महामंत्र । दिनांक 23 मार्च 2024 शनिवार यज्ञ एवं संकीर्तन महामंत्र। 25 मार्च को सोमवार पूर्णाहुति के साथ भागवत गीता यज्ञ एवं महामंत्र संकीर्तन समापन होगा।
