Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में 38.26 लाख से बनेगा खरसावां उच्च विद्यालय का पांच कमरा, 5.14 करोड़ से बनेगा डोरो तेलीगोड़ा पथ, सासंद और विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास

खरसावां : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा 38.26 लाख की लागत से प्लास टू उच्च विद्यालय खरसावां में पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण होगा। जबकि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.14 करोड़ की लागत से कुचाई के डोरो मुख्य पथ तेलीगोडा चौक से सोना नदी तक 4.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू एवं खरसावां विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा आदि के द्वारा किया गया।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि खरसावा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से खरसावां-कुचाई का विकास होगा। हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास हो। झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है। क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है। यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि चौमुखी विकास में यातायात यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है। जो भी सड़के जर्जर है। सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हर गांवो को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना लक्ष्य दिया। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, खरसावां विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिप कालीचरण बानरा, डीएसए सचिव मो दिलदार, रानी हेम्ब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुम्हार अनुप सिंहदेव, अरूण जामुदा, अकबर जिया, ललन तिवारी, खिरोद प्रमाणिक, साधु चरण सोय, दिलदार हेम्ब्रम, गोद सरदार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *