Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय में किया गया ध्वजारोहण

सोना देवी विश्वविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा। कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, फैकल्टी और विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।

विद्यार्थियों को अपने सन्देश में उन्होंने कहा कि यदि वे परिवर्तन चाहते है तो इसकी शुरुआत स्वयं से करें। एकता समय की मांग है। उन्होंने कहा कि “न बंटों धर्म के नाम पर, न बंटों जात के नाम पर , एक रहो वतन के नाम पर”। इस मौके पर कुलसचिव प्रो डॉ गुलाब सिंह ‘आज़ाद’ ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए पुनीत अवसर है।

हमारा गणतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जो हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी को अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। 75 वर्षों में देश ने बहुत प्रगति की है। हमे अभी और आगे जाना है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जो कुर्बानी दी है उनके सपनों को पूरा करने के लिए हमने क्या किया है और क्या कर सकते हैं इसपर हम सभी विचार करें।

हम सभी श्रेष्ठ नागरिक बनने का प्रयास करें और अपने जीवन को राष्ट्रीय सेवा में लगाएं। 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक कुमारी निकिता ने तरूणवीर देश के शीर्षक से देशभक्ति गीत पेश किया।

विश्वविद्यालय की छात्रा रेशमी ने देशभक्ति पर आधारित एकल नृत्य प्रस्तुत किया। फैकल्टी श्री कृष्णेन्दु दत्ता ने प्रेरणादायक गीत छोड़ो कल की बातें गाकर छात्रों का उत्साह बढ़ा दिया। फाइन आर्ट्स विभाग की अध्यक्ष डॉ. संगीता चौधरी ने कदम कदम बढ़ाये जा गाकर देश और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

डॉ. रत्ना मुख़र्जी एवं डॉ. संगीता चौधरी ने वन्दे मातरम गाकर प्रस्तुति दी। फिजिकल एजुकेशन की फैकल्टी कोमल सिन्हा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पिरामिड बनाया। इस मौके पर विद्यार्थियों के कौंसिल मेंबर्स को शपथ ग्रहण कराया गया। सोना देवी विश्वविद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का संयोजन सहायक कुलसचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *