खुंटपानी में आयोजित मांगे पर्व में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, कहा – मांगे पर्व प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक
खुंटपानी प्रखंड के बादिया गांव में आयोजित मांगे पर्व में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने मांदर बजा कर तथा सामूहिक नृत्य करते हुए उनका स्वागत किया।

श्री मुंडा ग्राम वासियों संग अखड़ा में सामूहिक नृत्य में भी शामिल हुए। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मांगे पर्व में प्रकृति यानी जल, जंगल, जमीन को पूजा होती है उन्होंने कहा कि गांव के बड़े बुजुर्ग, माताओं, बहनों एवं युवा साथियों के साथ मिलकर मनाया जाने वाला यह पर्व प्रकृति पूजक जनजाति समुदाय की सामूहिकता और समग्रता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है बल्कि सहज सरल एवं संतुलित जीवन पद्धति के भी दर्शाता है जो अनुकरणीय है। हो समुदाय में प्रचलित यह लोकगीत सेनगे सुसुन, काजी, गे दुरंग अर्थात चलना ही नृत्य और बोली ही संगीत है। उनके जीवन शैली की गहरी दर्शांनिकता को प्रकट करती है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
