Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, शहीद बेदी पर टेका मत्था

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गुरुवार को खरसावां दौरे पर पहुंचे.इस दौरान उन्होंने खरसावां चौक पहुंचकर शहीद बेदी पर मत्था टेका। उन्होंने कोल्हान के सभी 14 सीटों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही.दरसल पूर्व सीएम पिछले दिनों अपने स्काॅर्ट में शामिल चालक आरक्षी विनय कुमार बानसिंह के सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना पर खरसवां के भोया गांव के सोसोबासा पहुंचे थे।

इससे पूर्व उन्होंने खरसवां बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया.वही सोसोबासा गांव पहुंचकर पूर्व सीएम ने मृत चालक आरक्षी विनय कुमार बानसिंह के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया.वही मृतक के पत्नी को आर्थिक सहायता राशि दी.इसके बाद पान्ड्राशाली चौक पहुंचने पर पूर्व मुखिया रामचंद्र गोप के द्वारा पूर्व सीएम चंपई सोरेन का स्वागत किया गया. प्रखंड में वृहद सिंचाई योजना एवं सिंचाई योजना पर विद्युतीकरण को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *