पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दुर्घटना में मृत चालक सुरक्षाकर्मी के पैतृक गांव पहुंचे, शोक संतप्त परिवार से मिले, संवेदना व्यक्त कर मृतक को दी श्रद्धांजलि

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खुंटपानी प्रखंण्ड के मौजा भोया टोला सोसोबासा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन पहुंचे, उनके सुरक्षा देने के लिए तैनात एस्कॉर्ट टीम का वाहन दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार रात को उस वक्त हुई थी जब एस्कॉर्ट टीम चंपई को उनके पैतृक गांव झिलिंगोड़ा पहुंचाकर वापस आ रही थी।

दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सुरक्षाकर्मी विनय कुमार बनसिंह का असामयिक निधन हो गया। जिस पर चंपाई सोरेन ने दुख जाहिर किया है, साथ ही परिजनों से मिलने पैतृक गांव पहुंचे, साथ ही शोक संतप्त परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है और उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। मौके पर प्रखंण्ड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा भी पहुंच कर परिजनों में मिल कर संवेदना व्यक्त किए एवं श्रद्धांजलि भी अर्पित किये।
