पूर्व CM मधु कोड़ा के चुनाव लड़ने की उम्मीदों पर फिरा पानी, HC से लगा झटका

दिल्ली हाई कोर्ट से झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को झटका लगा है. कोर्ट ने पूर्व सीएम की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने आगामी चुनाव लड़ने के लिए कोयला घोटाला मामले में अपनी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी।

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने कहा, ”आवेदन खारिज कर दिया गया.” मधु कोड़ा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव ए के बसु और कोड़ा के करीबी सहयोगी विजय जोशी को भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए एक निचली अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी.
