Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद बोरजोराम हांसदा एवं रंजन सिंह ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 14 के पूर्व पार्षद बोरजोराम हांसदा एवं वार्ड 18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। बरसात का मौसम आ चुका है. जहां आंधी तूफान आने की संभावना रहती है। वार्ड 14 मांझी टोला के संजय नगर में कई स्थानों के बिजली के खंभे जर्जर हालत में है।

कई स्थानों में बिजली के तारों को बांस के सहारे ले जाया गया है. कभी भी बिजली के खंबे गिर सकते है. जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहती है. कई स्थानों पर बिजली का तार जमीन पर खुला पड़ा हुआ है जिसे केबलिंग भी नहीं किया गया है. लगभग हर दो तीन दिनों में अर्थिंग की भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है. आए दिन पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे जर्जर पड़े खभों की बगल से गुजरते हैं. जिससे बड़ी दुर्घटना घट सकती है. कुछ दिन पूर्व ही बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक ठेका कर्मी कर्मचारी की मौत हो चुकी है। पूर्व पार्षदों ने जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर करने की मांग की है। ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *