जे एम एम के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को मातृ शोक

खरसावां झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्राण मेलगान्डी की 105 वर्षीय माता पंगीला मेलगान्डी का निधन हो गया। शुक्रवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई, खुटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप ने उधडिया गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान विधायक समेत सभी उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर सानगी हेंम्बम, अमरेश महतो, संजू हाईबुरु, कुनी बोदरा, राम होनहागा, सामु बोदरा, सुकरा महतो, दिनेश , मंटू तियु, शंकर माहली आदि मौजूद थे।
