Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रायपुर के कार्यक्रम ‘गाँव चलो अभियान’ में भाग लेने के क्रम में जमशेदपुर पहुंचे झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘गाँव चलो अभियान’ व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के क्रम में बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

इस दौरान विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को छत्तीसगढ़ प्रवास हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद एवं दीपक प्रकाश जिन्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम जाना। इससे पहले, दोमुहानी स्थित डोबो पुल के रास्ते जमशेदपुर पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सांगठनिक दृष्टिकोण से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का मार्गदर्शन और उनसे मिलना कार्यकर्ताओं को सदैव उत्साहित करता है।

इस दौरान नीरज सिंह, राकेश सिंह, बिनोद राय, हन्नु जैन, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, मिथिलेश साव, संतोष कुमार, प्रकाश दुबे, सुशील पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Former Jharkhand BJP state president cum Rajya Sabha MP Deepak Prakash, who reached Jamshedpur to participate in Raipur’s program ‘Gaon Chalo Abhiyan’, District President Gunjan Yadav and other leaders gave a grand welcome at Tatanagar railway station.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *