Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर ए इ को सौंपा ज्ञापन

बिजली विभाग को समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने ए इ संजय सावैया से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरायकेला प्रखंड के नारायणडीह गांव के महतो टोला में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गयी है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि सरायकेला प्रखंड के नारायणडीह गांव में 120 उपभोक्ताओं के लिए एक ट्रांसफार्मर होने से अक्सर यहां खराबी आती है। महतो टोला में पिछले 20 दिनों से 50 उपभोक्ताओं के घर पर बिजली की आपूर्ति ठप है। यहां जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गयी। साथ ही पानारील गांव में 11हजार बेल्ट प्रवाहित बिजली के तार के नीचे जाली लगाने व बिजली आपूर्ति के एक फेज को अलग अलग दो फेज में बांटने को मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *