May 3, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्वनी सहाय बनी रांची लोकसभा से इंडिया गंठबंधन की प्रत्याशी

रांची लोकसभा से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची लोकसभा के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्वनी सहाय को इंडिया गंठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया है।इधर टिकट मिलने के बाद यशस्वनी सहाय रांची लोकसभा के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र दौरा करने पहुंची और चुनाव प्रचार के साथ इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओ के साथ मुलाकात की और लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर कार्यकर्ताओ से सहयोग मांगा, इस दौरान उन्होंने अपने पिता सुबोध कांत सहाय और कार्यकर्त्ताओं के साथ कई गावों का दौरा कर आमलोगों से उन्होंने मुलाकात भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *