Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुरुप में मुफ्त नेत्र जाँच शिविर आयोजित, 17 मोतितबिंद रोग़ियों का अप्रेशन हेतु हुई चिंहित

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप पंचायत सचिवालय में एक दिवसीय नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 57 महिला एवम पुरुषों का नेत्र जाँच हुई तथा 17 नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयन किया गया है। जिसका मुफ्त इलाज पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर में होगा। उक्त शिविर का उद्धघाटन पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय शिलंग से सेवनिवृत हुए प्रोफेशर मंगल महतो ( दासियाडीह, मुरुप पंचायत निवासी) एवम डा राधेश्याम महतो (हतीया, मुरुप पंचायत) ने संतुक्त रूप से विधिवत द्वीप प्रज्जलित कर किया।

श्री मंगल महतो ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। आगे बताया कि नेत्रदान से हम किसी की जिंदगी में उजाला ला सकते हैं. आंखें हमारे जिंदा रहने तक तो हमारी जिंदगी रोशन करती ही हैं, मरने के बाद भी ये किसी दूसरे की जिंदगी रोशन कर सकती हैं. हमें खुद और दूसरों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करना चाहिए.मृत्यु के छह घंटे तक हो सकता है नेत्रदान। नेत्रदान के ल‍िए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है।हिन्दू धर्मग्रंथों में नेत्रदान को महादान की संज्ञा दी गई है। डा. राधेश्याम महतो ने बताया कि आँखों के बिना जीवन अंधकार हो जाता है। अतः आप सभी अपने शरीर के अनमोल संपति आँखों की अच्छी तरह से देख भाल करें तथा इससे संबंधित समस्या होने पर तुरंत नेत्र चिकित्सक से परामर्श लें।

मौके पर मुरुप पंचायत के प्रभारी मुखिया तपास कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अनीता प्रधान, ग्राम प्रधान जीत मोहन महतो,पटेल महतो, वनबिहारी महतो,हीरालाल महतो, अजीत प्रधान, जगतकिशोर प्रधान, डा. अशोक महतो, हेमसागर प्रधान, प्रिंस कुमार,अरुण महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *