आसमां से उगलते आग पर झमाझम बारिश इस रोज से शुरू

कल तक आसमान से उगलते आग के गोले पर राहत की बारिश होने वाली है। कहीं-कहीं जोरदार बारिश होने के आसार हैं। 30 जून से पूरे झारखंड में जमकर बरखा बरसेगी। भारी बारिश को देखते हुये कुछ हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को राजधानी रांची में बारिश हुई। गर्मी से थोड़ा बहुत सुकून सबको मिला। 28 और 29 को भी कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की-फुल्की वर्षा होगी।

रांची के मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून से मानसून अपना मिजाज दिखा सकती है। झारखंड के कुछ हिस्सों में तेज आंधी भी आ सकती है। वैज्ञानिकों का दावा है कि पश्चिमी हवाओं के असर से मानसून की गति धीमी है। पश्चिमी हवाओं के कमजोर होते ही झमाझम बारिश शुरू हो जायेगी। बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर के गर्म हवाओं के झोंके के चलते झारखंड में कहीं-कहीं उमस है। कहीं-कहीं तेज धूप भी है। शाम ढलते ही मौसम अपना मिजाज बदल सकती है। आने वाले छह रोज में पांच डिग्री तक पारा गिर सकता है।
