Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कांड्रा के सुदूरवर्ती गांव में गंगोत्री हेल्थ केयर एवं लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन, ग्रामीणों ने उठाया लाभ

सरायकेला जिले के कांड्रा पंचायत स्थितसुदूरवर्ती बड़ामारी गांव में रविवार को गंगोत्री हेल्थ केयर एवं लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीणों को मिला।

बड़ामारी गांव के राजकीय मध्य विद्यालय में रविवार को आयोजित हुए मेडिकल कैंप में डॉ जेएन दास के नेतृत्व में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कर उन्हें उचित सलाह दी गई. इस मौके पर हेल्थ कैंप में आए ग्रामीणों के बीच धोती -साड़ी भी बांटे गए. जिस पाकर ग्रामीण के चेहरे खिल उठे।

गीता एवं हनुमान चालीसा का भी हुआ वितरणन

वनियुक्त विहिप जिला अध्यक्ष डॉ जेएन दास द्वारा मेडिकल कैंप में आए महिला एवं पुरुषों के बीच गीत एवं हनुमान चालीसा पुस्तक का भी नि:शुल्क वितरण किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा. शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ एसके प्रसाद, डॉ पनतोभी प्रसाद, डॉ ललित गुप्ता का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *