Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर कोर्ट में मारपीट मामले में गैंगस्टर अखिलेश सिंह, राहुल सिंह समेत 14 लोग साक्ष्य के अभाव में बरी

जमशेदपुर कोर्ट ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह , राहुल सिंह समेत 12 आरोपियों को कोर्ट में मारपीट के पुराने मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

शुक्रवार को एडीजे 4 आनंदमणि त्रिपाठी के कोर्ट ने जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह पर हमला व हमला करने वाले छब्बू की पिटाई के मामले में फैसला सुनाया।केस की सुनवाई के दौरान आरोपी अखिलेश सिंह दुमका सेंट्रल जेल से ऑनलाइन जुड़ा था।

ज्ञात हो कि 24 मई 2014 को जमशेदपुर कोर्ट में पेशी के दौरान अखिलेश सिंह पर छब्बू ने गोली चलाई थी। इसके बाद राहुल सिंह कन्हैया सिंह समेत एक दर्जन सहयोगियों ने छब्बू की जमकर पिटाई की थी। इस मामले में पुलिस ने अखिलेश सिंह राहुल सिंह प्रिंस सिंह समेत 14 लोगो को मुख्य आरोपी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *