गैंगस्टर अखिलेश सिंह के मुख्य शूटर हरीश सिंह गिरफ्तार,भेजा गया जेल
जमशेदपुर: पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगस्टर अखिलेश सिंह के मुख्य शूटर हरीश सिंह को रविवार को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एससपी किशोर कौशल ने बताया कि विगत कुछ दिनो से जमशेदपुर शहर में कुख्यात अपराधकर्मी हरीश कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह द्वारा अपने सहयोगियों से मिलकर मोबाइल फोन एवं सोशल मिडिया के माध्यम से शहर के व्यापारियो एवं कारोबारियों को धमकी देकर रंगदारी मागे जाने तथा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की जानकारी मिल रही थी.जिसके बाद एक टीम गठित कर उसे ट्रैप किया गया. जिसमें पुलिस को सफलता मिली और उसे बिहार के राजगीर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि हरीश कुमार सिंह के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में हत्या,रंगदारी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा सीमावर्ती जिलो के विभिन्न थानों में कुल 30 कांड दर्ज है. एससपी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए हरीश ने पुलिस को काफी चकमा देने का प्रयास किया, मगर अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया.एसएसपी ने बताया कि हरीश सिंह द्वारा जाली आधार कार्ड बनाकर उसे असली रूप में प्रयोग करते हुए मोबाइल का सिम खरीदा गया, तथा होटल में जाली आधार कार्ड का प्रयोग किया गया. उनके पास से दो फर्जी आधार कार्ड,फर्जी सिम एवं चार स्मार्ट मोबाइल भी बरामद हुए है, जिसे विधिवत जप्त किया गया है. उन्होंने बताया कि हरीश के खिलाफ 40 हजार का ईनाम घोषित था.

Jamshedpur: Harish Singh, the main shooter of gangster Akhilesh Singh, who was caught by the police, has been sent behind the bars by the police on Sunday. Giving information in this regard, SSP Kishore Kaushal said that for the last few days, in Jamshedpur city, notorious criminal Harish Kumar Singh alias Chhotu Singh, along with his associates, has been threatening the traders and businessmen of the city through mobile phones and social media and demanding extortion. Information was being received that he was planning to go and commit some untoward incident, after which a team was formed and he was trapped. In which the police got success and he was arrested from a hotel in Rajgir, Bihar. He told that criminal cases like murder, extortion, robbery, theft, Arms Act are registered against Harish Kumar Singh in Sitaramdera police station. Apart from this, a total of 30 cases are registered in various police stations of border districts. SSP said that Harish tried to dodge the police a lot to avoid arrest, but ultimately he was arrested. SSP said that Harish Singh made a fake Aadhaar card and bought a mobile SIM using it as the real one. Went, and fake Aadhaar card was used in the hotel. Two fake Aadhaar cards, fake SIMs and four smart mobiles have also been recovered from them, which have been duly confiscated. He told that a reward of Rs 40 thousand was declared against Harish.
