राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सीआरपीएफ जवान कैलाशपति बेरा से गौड़ सेवा संघ जिला मीडिया प्रभारी हेमसागर प्रधान ने शिष्टाचार मुलाकात कर दी बधाई
सुरक्षा बल के जवानों का करें सम्मान- हेमसागर प्रधान
सरायकेला खरसावां जिला अन्तर्गत दुगनी स्थित केंदीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित जवान कैलाशपति बेरा से गौड़ सेवा संघ के सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के मीडिया प्रभारी हेमसागर प्रधान ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि कैलाशपति बेरा को विभाग में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया। कैलाशपति बेरा बहरागोडा के बंकदोह गाँव के निवासी है। उन्होंने अपने परिवार रिस्तेदार गाँव पंचायत प्रखण्ड जिला राज्य के साथ साथ गौड़ समाज का मान बढ़ाने का काम किया है।

इस अवसर पर हेमसागर प्रधान ने प्रेस को बताया कि हमारे देश के संप्रभुता की रक्षा एवं सुरक्षा हेतु जवान हमेशा तैनात रहते है। इन्हीं जवानों के साहस और बहादुरी के बदौलत हम सब अमनचैन की जिंदगी जीते है। उनके साहस व बहादुरी की जितनी भी तारीफ किया जाय कम होगा।

अतः हमें सुरक्षा बल के जवानों का सम्मान करना चाहिए। मौके पर सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी अरविंद कुमार होता ( सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव के निवासी) समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
