Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JAC इंटर में लड़कियों का जलजला, साइंस में अंकिता और कॉमर्स में रेशमी टॉपर,आर्टस का रिजल्ट अगले हफ्ते

झारखंड जैक की ओर से शनिवार को जारी किए गए इंटर के रिजल्ट में इस बार लडकियों ने बाजी मारी है। साइंस और कॉमर्स दोनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही हैं।

साइंस में राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूील, गोविंदपुर की अंकिता दत्ता टॉपर हुई हैं। अंकिता को कुल 477 अंक मिले हैं। वहीं कॉसर्म संकाय में संत जेवियर्स इंटर कॉलेज, चाईबासा की रेशमी कुमारी टॉपर हुई हैं। रेशमी को कुल 476 अंक मिले हैं। पिछले बार से इस वर्ष का रिजल्ट बेहतर हुआ है। इस बार पिछली साल के मुकाबले दो प्रतिशत बच्चें अधिक पास हुए हैं।

उल्लेखनीय है इस बार इंटर की परीक्षा में कुल तीन लाख 50 हजार छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। साइंस में लगभग 98 हजार और कॉमर्स में लगभग 21 हजार छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। वहीं पिछली बार साइंस का रिजल्ट 71.70 प्रतिशत और कॉमर्स का रिजल्टर 90.60 प्रतिशत हुआ था।एक सप्ताह बाद इंटरमीडिएट आर्टस का भी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *