Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

लक्ष्य निर्धारण ही सफलता का सटीक मध्यम – हेमसागर प्रधान

महालिमोरूप:: सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप गाँव स्थित अर्जुन पुस्तकालय में राष्ट्रीय उत्सव गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया।

यहाँ पर पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने ध्वजारोहण की । इसके बाद विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता की गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। इसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित श्री हेमसागर प्रधान ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करती है। वर्तमान समय हर क्षेत्र कॉम्पीटीशन का है।

अतः विद्यार्थी एक लक्षय निर्धारित कर नियमित रूप से अध्ययन करें तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मौके पर अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान, विकास प्रमाणिक, शिवु प्रमाणिक,देवाशीष प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, धंनजय प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, निरंजन प्रमाणिक, ललित प्रधान, अमीर प्रमाणिक, संतोष महतो आदि उपस्थित थे।

Goal setting is the right medium to success – Hemsagar Pradhan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *